भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिए जाने की घटना पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में लोग विरोध-प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया और प्रदर्शन करने बैठ गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं ने शहर के एक व्यस्ततम मार्ग को चार घंटे तक बंद रखा तथा टायर फूंके। माकपा कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के परिजनों को मुआवजा दिए जाने तथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस मामले की गूंज विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र में सुनाई दी। विपक्षी दलों, कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने शून्यकाल के दौरान इसे लेकर जमकर हंगामा किया तथा सदन की कार्यवाही को दो बार स्थगित करने पर मजबूर किया। राज्य संसदीय कार्य मंत्री कल्पतरू दास के इस मामले पर मुख्यमंत्री द्वारा वक्तव्य दिए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही विपक्षी दलों के सदस्य शांत हुए।
पुलिस के अनुसार, अशोक साहू (22) ने बच्ची के मां-बाप से शहर की सालिया साही बस्ती का एक पता पूछा। क्षेत्र में नयापल्ली पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार कानूनगो ने बताया कि परिवार ने साहू के पूछे गए घर तक पहुंचाने के लिए चौथी कक्षा की छात्रा को उसके संग भेज दिया। आरोप है कि घर ले जाने की बजाय साहू बच्ची को बस्ती के सुनसान इलाके में ले गया और उससे बलात्कार किया। सबूत मिटाने की कोशिश में उसने बच्ची का गला घोंट दिया।
घटना मंगलवार अपराह्न् की है, लेकिन बच्ची के वापस न लौटने पर परिजनों और अन्य निवासियों द्वारा खोजने के बाद प्रकाश में आई। निवासियों को बच्ची का शव पास के मैदान में मिला, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने साहू को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का परिवार व आरोपी दिहाड़ी मजदूर हैं, और एक ही बस्ती में रहते हैं। दोनों घटना के पूर्व से एक-दूसरे को जानते हैं। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

No comments:
Post a Comment